अमेरिका-ईरान की जंग से भारत में बढ़ा विमानों का किराया, कई उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह से विमान का किराया कई गुना बढ़ गया है। लंदन मुंबई जैसे रूट्स काफी महंगे हो गए हैं।
US iran conflict

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से एयर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से भारत में विमान का किराया कई गुना बढ़ चुका है। लंदन से मुंबई के लिए यूरोपियन एयरलाइंस की डायरेक्ट फ्लाइट का एक तरफ इकोनामिक क्लास किराया 2.9 लाख तक पहुंच चुका है। इसी फ्लाइट की बिजनेस क्लास का किराया 9 लाख रुपए है जो किसी को भी हैरान कर सकता है।

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से पूरा गल्फ रीजन चपेट में आ गया है। आमतौर पर इनसाइड का किराया इकोनॉमी क्लास में 20000 से 40000 रुपए और बिजनेस क्लास में 1.2 लाख से 2.5 लाख होता है, लेकिन अब ये बढ़ चुका है। केवल यूरोपीय एयरलाइंस ही नहीं बल्कि एयर इंडिया और इंडिगो ने भी अपने किराए में भरी बढ़ोत्तरी कर दी है।

बढ़ा फ्लाइट का किराया

इसी तरह से हैदराबाद से लंदन का एक तरफ का किराया 65000 से 90000 रुपए के बीच है, जो लगभग आम किराए से दोगुना है। माय जर्मनी के किराए में 200 से 300% तक की वृद्धि देखने को मिली है और लंबी दूरी के रूट महंगे हो गए हैं। हैदराबाद से न्यूयॉर्क की फ्लाइट का किराया 1.5 लाख रुपए है।

क्यों बढ़ रहा किराया

किराए को लेकर एयरलाइंस का कहना है कि यह वृद्धि इसलिए हुई है क्योंकि गल्फ सेक्टर को बाईपास करने के लिए लंबे रूट लेने पड़ रहे हैं। इसके अलावा डिमांड सप्लाई भी बड़ी वजह है क्योंकि जंग की वजह से लगभग 700 फ्लाइट रोजाना कैंसिल हो रही है।

यात्रियों को ना जाने की सलाह

इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि गल्फ बेस्ड करियर ने दो दिनों में 20 फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा की है। जिन ट्रैवल एजेंट ने क्लाइंट्स के लिए गल्फ शहरों के आगे या फिर यूएस और यूरोप जाने के लिए बुकिंग की थी उन्होंने क्लाइंट को अपनी ट्रिप टालने की सलाह दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews