Vaccine For Children : मार्च से लगेगी 12 से 14 साल तक के बच्चों को वैक्सीन!

Vaccine For Children : मार्च से लगेगी 12 से 14 साल तक के बच्चों को वैक्सीन!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना को हराने के लिए भारत में तेजी पकड़ चुके वैक्सीनेशन अभियान (Vaccine) में जल्दी ही अब छोटे बच्चों की बारी आने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने से 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग्न शुरू हो जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (टीकाकरण)  NTAGI के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा का कहना है कि जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल तक के सभी 7.4 करोड़ बच्चों को वैक्सीनेशन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे फरवरी में उन्हें दूसरी डोज लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें –  Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस पर होगा अब तक का सबसे शानदार फ्लाईपास्ट, 5 राफेल और 75 लड़ाकू विमान होंगे आसमान में

डॉ अरोरा के मुताबिक देश में 15 से 18 वर्ष तक के 7.5 करोड़ बच्चे हैं , इनमें से 3.45 करोड़ किशोरों को कोरोना वैक्सीन  डोज लग चुका है। चूँकि किशोरों को को-वैक्सीन लगाई जा रही है इसलिए 28 से 42 दिन के अंदर उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज लग जाएगा यानि मार्च तक 15 से 18 साल तक के किशोरों का वैक्सीनेशन पूरा हो जायेगा।  उसके बाद 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो सकेगा।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: सपा की मान्यता रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल के किशोरों का वैक्सीनेशन पूरा हो जाने के बाद सरकार 12 से 14 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने के लिए नीतिगत फैसला ले सकती है।  डॉ अरोरा के मुताबिक देश में करीब 7.5 करोड़ बच्चे 12 से 14 आयु वर्ग के हैं जिनका वैक्सीनेशन होना है।

ये भी पढ़ें – Punjab Election: चुनाव आयोग ने किया पंजाब चुनाव की तारीखों में बदलाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews