बर्फबारी के चलते कटरा में रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी चल रही है। इसकी वजह से कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है। यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन ने ये निर्णय लिया है।
Vaishno Devi yatra

जम्मू कश्मीर में इस समय भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चल रहा है। बर्फबारी से एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं आवागमन में बाधा भी उत्पन्न होने लगी है। इसी बीच कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दरअसल खराब मौसम होने की वजह से श्रद्धालुओं को कटरा में ही रुकने की सलाह दी गई है। अब अगले आदेश तक कोई भी यात्री यहां से मंदिर परिसर के लिए रवाना नहीं हो सकेगा। बर्फबारी की वजह से मार्ग में समस्या आ सकती है इसी के चलते यात्रियों को रोका गया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

आपको बता दें कि जम्मू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी देखने को मिली है। इसकी वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों का यातायात बाधित हो गया है। पहाड़ी दिनों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वही त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद माता वैष्णो देवी मंदिर में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इसी को देखते हुए यात्रा स्थगित की गई है।

पिछले दो महीने थे सूखे

जम्मू कश्मीर सहित मैदानी इलाकों में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई थी। अब ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं जम्मू समेत मैदानी इलाकों में रात भर रुक रुक कर बारिश होती रही।

आपको बता दें कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंज, सियासी, राजौरी, कठुआ, उधमपुर जिलों के ऊपरी इलाकों में अभी भी बर्फबारी जारी है। 5 इंच से लेकर 1 फुट की ऊंचाई तक बर्फ जम गई है। ऊपरी इलाकों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिली थी।

बर्फबारी में रुकी गाड़ियां

कश्मीर को देश के बाकी के हिस्से से जोड़ने वाला एकमात्र 270 किलोमीटर लंबा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ताजा बर्फबारी की वजह से रोक दिया गया है। बनिहाल, काजीगुंड खंड में नवयुग सुरंग के अंदर और आसपास तेज बर्फबारी हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44 पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों दिशाओं का यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड और सिंथन रोड भी बर्फ जमने के कारण बंद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews