फिर दुर्घटना का शिकार हुई Vande Bharat Express, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

फिर दुर्घटना का शिकार हुई Vande Bharat Express, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

आणंद, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिन ही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) गुजरात से गांधीनगर के बीच भैंसों के झुंड से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई थी। अब एक बार फिर ट्रेन आणंद स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन एक गाय से टकरा गई जिसकी वजह से इंजन का हिस्सा मामूली क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक की सजगता की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा गांधीनगर-मुंबई के बीच हुआ है। इससे पहले गुरुवार को ट्रेन भैंस को से टकरा गई थी। हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 20 मिनट रोका गया था और फिर से आगे के लिए रवाना कर दिया गया था।

आज जो घटना हुई है उसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है इंजन के पैनल पर एक डेंट आ गया है। यह घटना मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद के पास दोपहर 3:48 बजे पर हुई है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन के आगे के हिस्से में छोटा सा डेंट आया है सभी यात्री सुरक्षित है।

Must Read- श्री महाकाल लोक गान में सुनाई देगी भोलेनाथ की महिमा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

बता दें कि 30 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। शुरू होने के 6 दिन बाद से ही यह लगातार दो बार हादसे का शिकार हो गई है। गनीमत यह रही कि दोनों ही हादसे में यात्रियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन हुए हादसे में ट्रेन को तुरंत ही सुधार कर 20 मिनट में रवाना कर दिया गया था। इसके बाद रातों-रात वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे के हिस्से को रिपेयर किया गया था। ट्रेन की गति को बढ़ाने और किसी भी तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews