VIDEO VIRAL : मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, रैली के दौरान मंच पर हुए थे बेहोश

मुख्यमंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) से बड़ी खबर मिल रही है। रविवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) की अचानक तबियत बिगड़ गई। वे वडोदरा के निजामपुरा इलाके में महा नगरपालिका चुनाव प्रचार (Municipal election campaign) में भाषण देने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए, हालांकि उनकी सुरक्षा में मौजूद जवानों ने उन्हें तुरंत संभाला और आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही जांच के बाद डॉक्टर ने विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट किया। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़े… MP Board : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, फिर से तैयार होंगे प्रश्नपत्र और ब्लू प्रिंट

जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है। हालांकि अभी उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। रुपाणी थकान और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए थे। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर कम हो जाने की वजह से उनको चक्कर आ गया था।

इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय रुपाणी पहले बोलते-बोलते लड़खड़ाते हैं और फिर माइक को पकड़ने लगते हैं लेकिन नीचे गिर जाते हैं।इस वक्त वडोदरा से रूपाणी को अहमदाबाद (Ahmedabad)लाया जा रहा है। रूपाणी को सरकारी प्लेन के ज़रिए अहमदाबाद लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े… PMAY : शिवराज सिंह चौहान देंगे 1 लाख हितग्राहियों को तोहफा, अमित शाह भी होंगे शामिल

जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (Chief Minister Shivraj Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि रूपाणी जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। जानकारी दी गई कि वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। फिलहाल अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। शिवराज चौहान ने कहा कि मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

https://twitter.com/Rahulraj1207199/status/1360994688530976771

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews