IRCTC के साथ घूमिये गुजरात, देखिये Statue Of Unity, ये है पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC के साथ घूमिये गुजरात, देखिये Statue Of Unity, ये है पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC Gujarat Tour : दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति Statue Of Unity यदि आपने नहीं देखी और आपको इसे देखने का मन है तो आपकी ये इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है, आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक स्पेशल टूर प्लान किया है जिसका पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

समृद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों वाला राज्य है गुजरात 

IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने गुजरात का एक शानदार टूर पैकेज अनाउंस किया है, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, ढोकला, खाखरा, थेपला जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन, गरबा डांडिया जैसे पारंपरिक एवं विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य को अपने में समेटे गुजरात भारत का एक खूबसूरत राज्य है।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर 8 अप्रैल 2023 को चेन्नई एयरपोर्ट से शुरू होगा, इस टूर में वडोदरा, केवड़िया, भावनगर, सोमनाथ, द्वारका, राजकोट और अहमदाबाद डेस्टिनेशन कवर होंगे। पूरा टूर 7 रात 8 दिन का होगा। इसका किराया प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्ति) 39,000/- रुपये निर्धारित किया गया है।

इतना देना होगा किराया 

यदि इस टूर में आप दो व्यक्ति जाते हैं  यानि आपका मित्र या आपका पार्टनर साथ जाता है तो आपको 40,500/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया लगेगा और यदि आप अकेले इस टूर पर जा रहे हैं तो आपको 51,000/- रुपये खर्च करने होंगे। बच्चों का टिकट अलग से लेना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews