कार्तिक के पवित्र महीने में दर्शन कीजिये Srisailam मंदिर के, IRCTC का हैदराबाद टूर है बेस्ट ऑप्शन

कार्तिक के पवित्र महीने में दर्शन कीजिये Srisailam मंदिर के, IRCTC का हैदराबाद टूर है बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिंदू पंचांग के कार्तिक के महीने में IRCTC एक ऐसे टूर पर लेकर जा रहा है जिसमें मंदिरों के दर्शन भी शामिल हैं और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। इस महीने लोग नदियों में स्नान , मंदिरों के दर्शन करते हैं , धार्मिक यात्रायें करते हैं। तो यदि आप भी ऐसी कोई इच्छा रखते हैं तो IRCTC का ये टूर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

उत्तर भारत के साथ साथ दक्षिण भारत में भी कार्तिक महीने का एक धार्मिक महत्व है। आंध्र प्रदेश में भी कार्तिक महीने में मंदिरों में भारी भीड़ रहती है, श्रीसैलम मंदिर में तो दहशरा बीत जाने के तत्काल बाद कार्तिक महीने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, सोना सहमा, देखें सराफा बाजार का हाल

IRCTC ने भी एक ऐसा टूर बनाया है जिसमें आपको श्रीसैलम जैसे पवित्र और प्रसिद्द देवस्थान के दर्शनों का लाभ  मिलेगा। IRCTC ने एक टूर अनाउंस किया है जिसका नाम हैदराबाद विथ रामोजी फिल्म सिटी (IRCTC Hyderabad With Ramoji Film City Tour Package) है।  इस टूर में IRCTC हैदराबाद, श्रीसैलम और रामोजी फिल्म सिटी घुमाएगी।

ये भी पढ़ें – BMW डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Tecno का दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत

IRCTC का ये एयर टूर 27 अक्टूबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू होगा। टूर 5 दिन और 4 रातों का है जिसका किराया 23,800/- प्रति व्यक्ति है। किराये के और भी स्लॉट हैं जिसे आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। किराये में ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें – पन्ना में तीन दिवसीय हीरों की नीलामी का आयोजन, देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे व्यापारी

तो यदि आप भी हैदराबाद, श्रीसैलम मंदिर और रामोजी फिल्म सिटी घूमना चाहते हैं तो जल्दी से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और वहां डिटेल देखकर अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये क्योंकि फ्लाइट में केवल 30 सीटें ही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews