Coonoor की हसीन वादियों के साथ आसपास के इन 5 स्थानों की करें सैर, चाय के बागान और हरी भरी घाटियां मोह लेगी मन

दक्षिण भारत का कुन्नूर एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है। इसे हिल स्टेशन के तौर पर पहचाना जाता है। चलिए आज यहां आस-पास मौजूद जगह के बारे में जानते हैं।
Coonoor

Coonoor Travel: तमिलनाडु भारत की बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां नीलगिरी की पहाड़ियों में कन्नूर मौजूद है। यह एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है जहां पर लोग अपनी छुट्टियां बताना पसंद करते हैं। वैसे तो यह बहुत छोटी सी जगह है लेकिन दक्षिण भारत की सबसे बेहतरीन जगह में से एक माना जाता है।

फिलहाल समर वैकेशन चल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको दक्षिण भारत के कुन्नूर जरूर जाना चाहिए। सिर्फ कुन्नूर ही नहीं बल्कि इसके आसपास बहुत सारे खूबसूरत स्थान मौजूद है। जहां का दीदार आपका दिल खुश कर देने वाला है। कुन्नूर के पास मौजूद है जगह है आपको प्राकृतिक सुंदरता को पास से निहारने का मौका देने वाली है। इतना कि नहीं आप यहां एडवेंचर का आनंद भी ले सकेंगे। चलिए आपको कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं।

केटी वैली

यह नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे बड़ी घाटी में से एक है। कुन्नूर से इसकी दूरी 20 किलोमीटर है। यहां आप ड्राइविंग का लुत्फ उठाने के साथ-साथ परिवार-दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं। इस वैली के मनोरम दृश्य किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

लैंब्स रॉक

यह जगह कुन्नूर के काफी करीब है और दोनों जगह की दूरी सिर्फ 8 किलोमीटर पड़ती है। यहां पर हरी भरी घाटियां और चाय के बागान हैं, जो मनमोहन दृश्य पैदा करते हैं। अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता अच्छी लगती है या फोटोग्राफी करने के शौकीन हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए।

मृदुमलाई नेशनल पार्क

अगर आपको वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी जाना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है। यह पार्क तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कोयंबटूर से डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। इस नेशनल पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कई सारे लुप्तप्राय पशु और पक्षियों के घर देखने को मिल जाएंगे।

कोटागिरी

यह जगह कुन्नूर से 28 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यह एक शानदार हिल स्टेशन है जो अपने शांत हरे भरे माहौल के लिए पहचाना जाता है। यह चाय के बागानों और खूबसूरत झरनों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण कैथरीन फॉल्स है जो यहां के सबसे उंचे झरनों में से एक है। जो लोग एडवेंचर के शौकीन हैं, उन्हें यहां जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां पर ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews