पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनावों की घोषणा, यहाँ देखें मतदान और मतगणना की तारीख

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनावों की घोषणा, यहाँ देखें मतदान और मतगणना की तारीख

Elections announced in Tripura, Meghalaya and Nagaland : चुनाव आयोग ने आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, आज 18 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस की जरिये पत्रकारों को जानकारी दी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक ततीनों ही राज्यों में एक फेस में ही मतदान होगा, इसमें त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को जबकि मेघालय और नागालैंड में विधानसभा की 60-60सीटों के लिए एक साथ 27 फरवरी को मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक त्रिपुरा के लिए 21 जनवरी को और मेघालय एवं नागालैंड के लिए 31 जनवरी को चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। त्रिपुरा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2023 होगी जबकि मेघालय और नागालैंड के लिए 7 फरवरी 2023 होगी।

त्रिपुरा में 16 फरवरी गुरुवार को मतदान होगा जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी सोमवार को एकसाथ मतदान होगा, लेकिन तीनों ही राज्यों की गिनती एकसाथ 2 मार्च को होगी और परिणाम घोषित किये जायेंगे। आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च 2023 को ख़त्म हो रहा जबकि मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को और नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews