सोमनाथ, द्वारिका के साथ देखिये Statue Of Unity, IRCTC ने नया टूर प्लान अनाउंस किया

सोमनाथ, द्वारिका के साथ देखिये Statue Of Unity, IRCTC ने नया टूर प्लान अनाउंस किया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC इस बार सौराष्ट्र के टूर पर ले जाने वाला है। इस टूर में ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने का भी मौका मिलेगा। IRCTC ने इस स्पेशल पूरा टूर (IRCTC Special Tour Package) प्रोग्राम आउंस कर दिया है , बुकिंग भी शुरू है।

सोमनाथ, द्वारिका के साथ बहुत कुछ घूमिये  

IRCTC एक नया एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) अनाउंस किया है। पैकेज का नाम है सौराष्ट्र विथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी। इस टूर में IRCTC अहमदाबाद, द्वारिका, राजकोट, सोमनाथ और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का टूर कराएगा।

इस दिन जाएगी फ्लाइट , इतना लगेगा किराया 

IRCTC (IRCTC News) के इस टूर का किराया 28,500/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है , किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। ये टूर 29 अक्टूबर को हैदराबाद एयरपोर्ट से शुरू होगा।

ऐसे रिजर्व होगी सीट   

यदि आप भी सौराष्ट्र का टूर करना चाहते हैं तो केवल आपको इतना करना है कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर अथवा IRCTC के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल समझकर अपनी सीट रिजर्व करानी है और इस विशेष टूर का आनंद लेना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews