छोटे बच्चों को इतना काम क्यों, मोदी साहब? 6 साल की बच्ची का क्यूट वायरल वीडियो

मोदी के नाम वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘मोदी साहब’ के नाम एक छोटी बच्ची द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है। कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते हम सबके जीवन में कई अहम बदलाव आए हैं। सभी आयु-वर्ग के लोगों के जीने के तौर-तरीके भी अलग हुए है। ऐसा ही कुछ बदलाव विद्यार्थियों के जीवन में भी आया है। अब क्लासेस जाकर नहीं बल्कि घर बैठे ही चल रही हैं और कॉलेज से लेकर किंडरगार्टन तक सभी बच्चों के लिए पढ़ने का यही नया तरीका बन चुका है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर (jammu- kashmir) की एक बच्ची को ऑनलाइन क्लास (online class) की लंबी समय सीमा से परेशानी हो गयी है। जिसके लिए उसने पीएम मोदी (pm modi) के नाम एक वीडियो भी बनाया है जो जमकर वायरल (viral) हो रहा है।

यह भी पढ़ें… काली पट्टी बांधकर जूनियर डॉक्टर्स ने जताया विरोध, 1 जून से इमरजेंसी सेवाएं करेंगे बंद

पत्रकार औरंगजेब नक़्शबन्दी ने आज ट्विटर पर इस बच्ची का वीडियो शेयर किया और लिखा, ” 6 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी से ऑनलाइन क्लास के लंबी समय सीमा होने और बहुत अधिक काम मिलने को लेकर शिकायत की है।”

45 सेकंड के इस वीडियो में बच्ची कहती है कि उसकी क्लास सुबह 10 बजे शुरू होती है और 2 बजे तक चलती है। उसे इंग्लिश, मैथ्स, उर्दू, ईवीएस के साथ साथ कंप्यूटर की भी क्लास करनी पड़ती है। अपने हाथों और चेहरे के हाव भाव को बदलते हुए बच्ची ने जताया कि छोटे बच्चों के लिए ये काम बहुत ज़्यादा है।
बच्ची ने अंत में कहा, “छोटे बच्चों को इतना काम क्यों, मोदी साहब?” इसके बाद कुछ सेकंड्स रुककर बच्ची ने फिर कहा इतना काम क्यों? फिर “अस्सलाम वालेकुम मोदी साहब बाय” कहकर बच्ची ने वीडियो बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें… अमृता राव ने कहा ‘जल लीजिये,’ फिर की ये नॉटी हरकत

बता दें कि शनिवार को ये वीडियो ट्विटर पर लगाया गया था और अब तक 57,000 लोग इसको देख चुके हैं वहीं इस वीडियो पर करीब 5,000 लाइक्स हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर करीब 1200 यूजर्स ने रीट्वीट भी किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews