फरवरी से बदलेंगे राजस्थान के मौसम के मिजाज, छा सकते है बादल, आज कई जिलों में कोहरे-कोल्ड डे की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today:  राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज 27-28 जनवरी से प्रदेशवासियों को ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि आज शनिवार को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं शीतलहर, कोहरे और कोल्ड डे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 31 जनवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में कोहरे, कोल्ड का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को भी अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर और चूरू में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।इसके अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में घना कोहरा छाए रहने और अति शीत दिन की चेतावनी दी गई है। रविवार को भी प्रदेश के चार जिलों अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

फरवरी तक बना रहेगा मौसम शुष्क

राजस्थान मौसम विभाग की माने तो आगामी एक फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, फिलहाल  दो दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है, हालांकि  शनिवार और रविवार को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान  के जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए है।आज जयपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

फिलहाल चूरू और फतेहपुर को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से ऊपर बना हुआ है,फतेहपुर और चूरू में शुक्रवार को तापमापी पारा 3.6 डिग्री पर दर्ज किया गया ।इधर किसानों को मौसम विभाग ने सलाह दी है कि फसलों, सब्जियों, फलों आदि में नमी की कमी के लक्षण दिखने पर समय पर सिचाई करें,आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews