बंगाल में चुनावी संग्राम, BJP ने किया संकल्प पत्र समिति का गठन, तपस रॉय बने अध्यक्ष 

बीजेपी पश्चिम बंगाल ने संकल्प पत्र समिति का ऐलान किया है। इसमें 11 सदस्य शामिल हैं। इसमें अमलकांति और देबजीत सरकार शामिल हैं। तपस रॉय को अध्यक्ष बनाया गया है। 
West Bengal Election

आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीति हलचल बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और टीएमसी दोनों तैयारियां शुरू कर चुकी है। शनिवार को बीजेपी ने राज्य संकल्प पत्र समिति का गठन किया है। बीजेपी बंगाल के अध्यक्ष अमित भट्टाचार्य की मंजूरी के बाद यह तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो चुका है। इसका चुनावी एजेंडा में खास महत्व होता है।

इस कमिटी का उद्देश्य राज्य के मुख्य मुद्दों की पहचान करके आम जनता, विशेषज्ञों और समाज से संगठनों और कार्यकर्ताओं से सुझाव लेना है। इसके आधार पर पार्टी घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करेगी। सकल्प पत्र समिति का अध्यक्ष एमएलए तपस रॉय को बनाया गया है। डॉ अशोक लहरी को संयोजक बनाया गया है। सह-संयोजक अग्निमित्र पॉल होंगे।

अन्य सदस्यों के नाम

  • डॉ चितरंजन मंडल
  • मनोज तिग्गा
  • डॉ स्वप्नदेश गुप्ता
  • शिशिर बाजोरिया
  • डॉ अमल कांति राय
  •  वैशाली डालमिया
  • अनिरबन गांगुली
  • देबजीत सरकार

नितिन नबीन और अमित शाह का दौरा जल्द 

27 और 28 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह उनका भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पहला आधिकारिक दौरा है। इस दौरान में चुनाव की तैयारी से संबंधित चर्चा करेंगे। कई जरूरी बैठकों का हिस्सा भी बनेंगे। 27 जनवरी को वह दुर्गापुर में स्टेट कोर टीम मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। 28 जनवरी को वर्धमान में कार्यकर्ता सम्मेलन और रानीगंज में आसनसोल जिला कार्यकर्ता बैठक का हिस्सा भी बनेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews