जब एक इंसान ने नागपंचमी पर खाया भूसा, अचरज में पड़ गए आसपास के लोग, Video Viral

viral video

उत्तरप्रदेश, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social Media) पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है जिसको देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए है, तो कई अचम्बे में पड़ गए है कि आखिर वायरल वीडियो में दिख रहा ये शख्स खाना खाने के बजाए भूसा खाते क्यों नजर आ रहा है। हर कोई उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) का ये वीडियो देख कर हैरान है कोई इसको अंधविश्वास बता रहा है, तो कोई इस वीडियो को देख इस पर यकीन ही नहीं कर पा रहा है।

आपको बता दे, सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर ये दवा किया जा रहा है कि उसके शरीर में भैंसासुर (Bhaisasur) प्रवेश कर गया है। ये वीडियो नाग पंचमी का है। दरअसल, यहां नागपंचमी पर हर तीसरे साल उसके शरीर में भैंसासुर प्रवेश कर जाता है। ऐसे में ये शख्स खान खाने की जगह भूसा खाता है। ऐसे में लोग इस शख्स के पास जाकर आशीवार्द लेते हैं। ऐसे में कोई इसे अन्धविश्वास समझता है तो कोई इस चीज़ पर इतना ज्यादा विश्वास करता है कि वह इस चीज़ को सच मान लेता है। लेकिन आज हम आपको इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बताने जा रहे है तो चलिए जानते है –

Must Read : Indore : इंदौरी मिठाई और नमकीन के मुरीद हुए Akshay Kumar, हाथ में थैले लिए एयरपोर्ट पर आए नजर

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स को 40 साल से भैंसासुर की सवारी आ रही है। दावा किया जाता है कि हर तीसरी नाग पंचमी पर इस शख्स के शरीर में भैंसासुर का प्रवेश होता है। इस शख्स का नाम है बुधीराम। ये शख्स रोडवेज में काम करते थे और अब रिटायर हो गए है। इस शख्स ने बताया कि उनके शरीर में भैंसासुर प्रवेश करने की घटना बीते 40 साल से हो रही है। ऐसे में जब नागपंचमी आती है तो वह एक मंदिर के बाहर बैठ जाते हैं।

ये एक माता का मंदिर है। यहां लोग उनको देख फुल फल चढ़ाने आते हैं। उसके बाद ये शख्स गाय भेंस कि तरह भूसा खाने लग जाते हैं। जिसको देख लोग विश्वास नहीं कर पाते है लेकिन कुछ लोग इस बात पर विश्वास कर उनकी पूजा करते हैं। इस शख्स ने ये दावा किया है कि नागपंचमी के दिन को छोड़ कर वो बाकि दिन आम इंसानों कि तरह ही रहते हैं। लेकिन हर तीसरी नागपंचमी का दिन ऐसा होता है जब वह भेंस कि तरह भूसा खाते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews