जब दुल्हन की फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को दूल्हे ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

जब दुल्हन की फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को दूल्हे ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वायरल वीडियो : सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हे देखते ही हंसी छूट जाती है| इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने जमकर धूम मचा रखी है| शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन (Bride) की फोटो लेते एक फोटो ग्राफर को दूल्हे ने कसके थप्पड़ जड़ दिया| उसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हंस हंस कर लोट पोट हो गए|

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमे दूल्हे ने स्टेज पर जो किया उसकी किसी ने शायद कल्पना तक नहीं की थी. वहां मौजूद लोग भी हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं| वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर फोटोशूट करवा रहे थे। इसी दौरान फोटोग्राफर ने दूल्हे को साइड कर दुल्हन के फोटोज लेने शुरू कर दिए। दुल्हन के नजदीक आते फोटो ग्राफर को दूल्हे ने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया| दूल्हे के थप्पड़ जड़ते ही दुल्हन की हंसी छूट गई और वो दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगी। दुल्हन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाई और हंसते-हंसते स्टेज पर ही गिर गई। दुल्हन का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है| कुछ लोग वीडियो को देखकर दूल्हे के बर्ताव को बुरा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक भी कह रहे हैं| इस वीडियो को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है।

https://twitter.com/Ease2Ease/status/1357675009905291264

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews