नकल से रोका तो महिला ने टीचर की शर्ट फाड़ी, परीक्षा हॉल में मारपीट, गार्ड को जड़ा थप्पड़

Assault for stopping copying

सांकेतिक तस्वीर

परीक्षा में नकल के कई मामले हमने देखे सुने हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि नकल से रोकने पर परीक्षार्थी ने टीचर की पिटाई कर दी हो। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के भागलपुर से। यहां लॉ की परीक्षा के दौरान कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।

नकल से रोकने पर हंगामा 

भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री के लिए छठें सेमेस्टर की परीक्षा हो रही थी। यहां प्रीति कुमारी नाम की महिला भी परीक्षा देने पहुंची थी। वो समय से एक घंटा पहले ही आ गई और परीक्षा हॉल में बैठ गई। इसपर टीचर ने उसे बाहर जाने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी। जब परीक्षा शुरु हुई तो और उसने अपने पास गैस पेपर रख लिए और उसे देखकर सवालों के जवाब लिखने लगी। जाहिर तौर पर ये बात परीक्षा नियमों के विरुद्ध थी और इसके बाद वहां मौजूद टीचर ने उसे ऐसा करने से रोका। बस इसी बात पर प्रीति कुमारी ने हंगामा शुरु कर दिया।

महिला परीक्षार्थी ने टीचर से की मारपीट

हद तो तब हो गई जब परीक्षार्थी प्रीति कुमारी ने टीचर का कॉलर पकड़ लिया और उनकी शर्ट फाड़ डाली। वो टीचर से छीनाझपटी करने लगी और गुस्से में मारपीट पर उतर आई। ये सब देखकर आसपास मौजूद लोग ताज्जुब में पड़ गए और बीचबचाव की कोशिश करने लगे। हंगामा बढ़ा तो हस्तक्षेप करने के लिए गार्ड आ पहुंचा। लेकिन प्रीति इतनी आक्रोशित थी कि उसने गार्ड को भी थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रीति पुलिसवालों से भी उलझ गई। उसने सिपाही से डंडा छीन लिया और उनसे भी बदसलूकी की। आखिर काफी मुश्किलों के बाद उसपर काबू पाया गया। इस पूरे तमाशे के बाद उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”876625144″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews