भरे मंच पर राहुल गांधी को महिला ने किया KISS…वीडियो वायरल

woman-kisses-congress-president-rahul-gandhi-during-a-rally-in-valsad

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला राहुल को किस करते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है महिला राहुल का स्वागत करने पहुंची थी और इसी दौरान उन्होंने राहुल का सिर पकड़कर अपनी तरफ झुकाया और उन्हें किस कर लिया। वहां खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब आज वेलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, आज गुजरात के वलसाड में एक रैली को संबोधित किया। यहां मंच पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के सामने उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला ने उन्हें चूम लिया। इस पूरे वाकये का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गुजरात में तबाड़तोड़ सभाएं कर रहे है। बुधवार को वे वलसाड में रैली के लिए पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही कई लोगों ने उनका स्वागत किया। मंच पर कई महिलाएं उनकी तरफ माला लेकर दौड़ी और उन्हें माला पहनाई। इसी दौरान एक महिला ने राहुल का सिर पकड़कर अपनी तरफ झुकाया और उन्हें किस कर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष भी मुस्कुरा कर रह जाते हैं। महिलाओं के इस समूह ने राहुल का माल्यार्पण भी किया। हालांकि महिला कौन थी और कहां से आई , ये पता नही चल पाया । इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने ये वीडियो बना लिया जो आज वैलेंनटाइन डे पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews