BRIBE: 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगहाथों गिरफ्तार, टीम को देख फेंके पैसे

पटवारी

जोधपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jaipur) में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने एक महिला पटवारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला पटवारी ने यह रिश्वत (Bribe) पत्थर की खान ट्रांसफर करने की एवज में मांगी थी। टीम पटवारी से लगातार पूछताछ कर रही है, इस मामले में बड़ा खुलासा होने की आशंका है।

यह भी पढ़े.. शिवराज कैबिनेट आज 11 बजे, पूरक बजट सहित बाढ़ के हालात पर होगी चर्चा

दरअसल, ACB की टीम ने केरु पटवारी सीमा रामावत (Patwari Seema Ramawat) को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सेक्टर 9 स्थित मकान में एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। केरू निवासी सुरेश कुमार जाट ने शिकायत की थी कि पटवारी पत्थर की खान ट्रांसफर करने की एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रही है, इसके बाद 1 लाख में सौदा तय हुआ।इसी आधार पर ACB ने योजना बनाई और गुरुवार देर शाम महिला पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े.. योगी सरकार की राह पर सीएम शिवराज सिंह, UP की तर्ज पर यह एक्ट लाने की तैयारी

एसीबी को देख पटवारी ने रिश्वत राशि मकान की प्रथम मंजिल से फेंक दिए थे। जो पड़ोसी के लगी प्लास्टिक जाली में अटक गए थे।एसीबी से चार अप्रैल को शिकायत की गई। गत 23 जून को सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।ACB ने वहां से नोट बरामद कर लिए, वहीं सीमा के हाथ धुलवाने पर रुपयों पर लगा गुलाबी रंग निकल आया। इस मामले में अब आगे कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews