महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेलते हुए इतिहास रचा गया। बता दें कि मैच सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन बनाए। इस दूसरे वनडे मैच में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना 5वां शतक बनाते हुए इतिहास रच दिया है। जिसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर हरमनप्रीत को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने लंपी वायरस को लेकर दी सावधान रहने की सलाह, कहा ‘कोरोना की तरह मिलकर हराएंगे’

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर पेज पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “1999 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली एक दिवसीय श्रृंखला जीत के साथ ब्लू स्क्रिप्ट इतिहास में महिलाएं। कैप्टन हरमनप्रीत कौर नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए टीम का नेतृत्व जारी रखे हुए हैं जो कि भारत के लिए गर्व का क्षण है।”

दरअसल, हरमनप्रीत ने खेल के दौरान 111 गेंदों में 18 चौका और 4 छक्के लगाए और इस तरह वो अपने हिस्से में 143 रन बनाए। जिससे भारतीय टीम को विजेता हासिल हुई। साथ ही सीरीज में 20 से बढ़त बना ली है। बता दें कि खेल की शुरुआत में भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ। क्योंकि शुरुआती दौर में शेफाली वर्मा ने केवल 8 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों पर 40 रन बनाए। वहीं, आशिका भाटिया ने 34 गेंदों पर केवल 26 रन बनाए। अब बात करें हरलीन की तो वो 72 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए और कुल मिलाकर 50 ओवर में जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य रखा गया था। जिसके बाद 143 रनों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 88 रनों से हराया।

यह भी पढ़ें – आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा अपने बेटे के बारे में

हरमनप्रीत कौर ने कैप्टन होने के साथ ही भारत में एक इतिहास रचा है, जो कि भारत के लिए गौरव का विषय है। इसके साथ ही इंग्लैंड की धरती पर 21वीं शताब्दी में वनडे सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय महिला कैप्टन बनी है। इससे पहले साल 1999 में इंग्लैंड की धरती पर जीत हासिल की थी और अब पूरे 21 साल बाद हरमनप्रीत कौर ने इस जीत को हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट मैच में सबसे अधिक शतक लगाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। केवल इतना ही नहीं भारतीय महिला टीम ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें – एक बार फिर प्यार के डूबे दिखेंगे डिंपल और ऋषि, रिलीज हुआ मिसमैच्ड 2 का ट्रेलर

वहीं, इंग्लैंड ने भी शानदार पारी खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। दोनों तरफ से बराबरी का मैच खेला गया। बता दें कि इंग्लैंड की तरफ से खिलाड़ी डैनी वाइट ने सबसे अधिक रन बनाए।

यह भी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival Sale की सबसे बड़ी डील्स का खुलासा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews