Uttarakhand की इस जगह पर आकर होगा जन्नत सा एहसास, यहां मौजूद है 7 मनमोहक ताल

उत्तराखंड का कमद सहस्त्रताल एक प्रसिद्ध इलाका है, जिसे अपनी सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर पर्यटन के लिहाज से पहुंचते हैं।
Uttarakhand

Uttarakhand Travel: उत्तराखंड भारत का बहुत ही खूबसूरत इलाका है। जहां के प्राकृतिक नजारे लोगों का दिल जीत लेते हैं। यहां पर एक नहीं बल्कि कई ऐसे स्थान मौजूद है जिनकी प्राकृतिक सुंदरता देखने है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां की हसीन वादियों में घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। आज मैं आपको उत्तराखंड के एक ऐसे इलाके के बारे में बताते हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

उत्तराखंड एक ठंडा इलाका है और यहां पर बर्फ से ढके हुए पहाड़, खूबसूरत झील, मनमोहन घटिया हरे भरे जंगल देखने को मिलते हैं। आज हम आपके यहां के एक ऐसे इलाके के बारे में बताते हैं जो जन्नत की तरह खूबसूरत है और यहां 12 महीने पर्यटकों की वीडियो देखने को मिलती है।

कमद सहस्रताल

यह उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है जिसे लेक ऑफ़ गोड्स या फिर 7 सालों के समूह के नाम से पहचाना जाता है। यह खतलिंग ग्लेशियर के पश्चिमी छोर पर 4572 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां के नजारे बहुत ही मनमोहक है और कहीं छोटी-छोटी झील भी यहां देखी जा सकती है।

यहां पर है सात ताल

यहां पर दूधी ताल, लूंब ताल, लिंगताल, दर्शनताल, नरसिंग ताल, कोकालीताल और परिताल के नाम से सात ताल मौजूद है जो बहुत ही खूबसूरत है। उनके किनारे ब्रह्म कमल खिलते हैं जो इनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

रोमांच का लें आनंद

यहां मौजूद तालों की सुंदरता देखने लायक है और यह आपको प्रकृति के करीब जाने का मौका देगी। अगर आप शांति भरा समय बिताना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। लेकिन आने वाले पर्यटकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यहां आकर उन्हें इस जगह की सुंदरता को खराब नहीं करना है। बहुत से लोग यहां पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

जुड़ी है मान्यताएं

यह जगह सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए मान्यताओं की वजह से भी पहचानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने अपनी स्वर्ग यात्रा यहीं से शुरू की थी। वहीं यहां लाल किनारे मिलने वाले छोटे-छोटे पत्थरों से लोग अपना घर बनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो ऐसा करता है उसे स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews