ट्रेडमिल से करंट लगने के बाद युवक की मौत, पुलिस ने जिम संचालक को गिरफ्तार किया

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Youth dies due to electrocution on treadmill : दिल्ली में जिम में वर्कआउट करते हुए करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रोहिणी इलाके की है जहां 24 साल का सक्षम कुमार जि में ट्रेडमिल कर रहा था। इसी दौरान ट्रेडमिल में करंट आ गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जिम मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक  रोहिणी सेक्टर 19 में रहने वाला सक्षम उसी इलाके के जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन में जाता था। यहां ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद रेस्ट करने के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच बैठ गया। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वो गिर गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रेडमिल का स्विच बंद किया और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सक्षम एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। बताया जा रहा है कि जिम संचालक ने पहले उसके घरवालों को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। लेकिन पीएम रिपोर्ट में पता चला कि करंट लगने के कारण मौत हुई। परिवारवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने जिम संचालक अनुभव दुग्गल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews