विवाहित प्रेमिका से मिलने के बाद युवक ने अस्पताल की छठी मंजिल से छलांग लगाई

विवाहित प्रेमिका से मिलने के बाद युवक ने अस्पताल की छठी मंजिल से छलांग लगाई

Young man jumped from the sixth floor of the hospital : राजस्थान के भरतपुर में एक सनसनीखेज मामले में युवक ने अस्पताल की छठी मंजिल के कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो यहां अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था और मुलाकात के बाद उसने ये खतरनाक कदम उठाया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रुंध इकरन गांव का रहने वाले 22 साल के चंद्रपाल को पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला से प्रेम हो गया था। ये दोनों एक ही स्थान पर काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां हुई। इस बात के खुलने पर दोनों को काम से निकाल दिया गया, लेकिन उनके बीच प्रेम संबंध जारी रहा। इस बीच महिला की तबियत खराब हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो यहां पांचवीं मंजिल पर बने मेडिकल वार्ड में भर्ती थी। मंगलवार देर रात चंद्रपाल उससे मिलने अस्पताल आया क्योंकि इस समय वो अकेली थी।

सीसीटीवी में कैद फुटेज में दिख रहा है कि चंद्रपाल ने महिला को बाथरूम के पास बुलाया। दोनों यहां गले मिले और थोड़ी देर बातचीत की। इसके बाद चंद्रपाल वहां से चला गया। जाते जाते उसने महिला को फ्लाइंग किस भी दी। इसके बाद वो बाय बाय का इशारा करते हुए छठीं मंजिल पर जाता है और वहां से उसने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पहले सभी को लगा कि ये कोई हादसा होगा और वो गलती से गिर गया होगा। लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि उसने खुद छलांग लगाई है। अब पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर उतने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews