
कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट | पश्चिम बंगाल के बीरभूम से एक घटना सामने आई है। दरअसल एक ट्रेन से युवक को बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों युवक ट्रेन में सफर कर रहे थे इतने में दोनों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई भी हो गई और इतने में गुस्साए एक युवक ने दूसरे युवक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। वहीं, आसपास के लोगों ने चलतट्रेन में इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केवल इतना ही वीडियो की जान करने के बाद मामले के दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें – भोपाल : मैनिट में नहीं टला खतरा, फिर फैली दहशत, एक और बाघ की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के उनुसार, यह घटना बीते शनिवार की है। जब बीरभूम जिले के तारापीठ रोड और रामपुरहाट रेल स्टेशन के बीच यह घटना घटी। बता दें कि यह पूरा मामला हावड़ा से मालदा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का है। जिसमें दो लोगों का झगड़ा एक की मौत का काल बन गया। इस घटना के बाद डब्बे में बैठे लोगों में दहशत फैल गई साथ ही, लोगों में खासा आक्रोश भी देखने को मिला। जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी। जहां ट्रेन के अगले स्टोपेज पर उस आरोपी को उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें – अहोई अष्टमी आज, संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए ऐसे करें व्रत
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ट्रेन से फेंकने के कारण वो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान सजल शेख के रूप में हुई है, जो बीरभूम के रामपुरहाट का रहने वाला है। रेलवे पुलिस को सजल लहूलुहान हालत में ट्रैक पर मिला। उसे रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”760954274″]
यह पहला मामला नहीं जब लोग अपने आपसी विवाद में ट्रेन से धक्का दे देते हैं। इससे पहले UP के ललितपुर में दो महीने पहले एक यात्री को वेंडरों ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया था जबकि हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में पिछले महीने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। उसकी मौत हो गई। केवल इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चलती ट्रेन में एक शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी का मन बना लिया और दोनों के रास्ते का रोड़ा बन रही महिला की तीन महीने की बच्ची को उसने चलती ट्रेन से फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें – CG Weather: 19 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

