एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बोले- मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की कैपिटल है

MP Election 2023 Rahul Gandhi in MP

MP Election 2023 : मप्र में सियासी हलचल तेज है, मतदान के लिए अब कुछ समय ही शेष है और नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, राहुल गांधी आज मप्र के दौरे पर हैं उन्होंने नीमच में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, राहुल गांधी में शिवराज सरकार पर हमला करते हुए मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार की राजधानी बता दिया।

राहुल गांधी ने अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीमच में पार्टी प्रत्याशी को संबोधित करते हुए एक बार फिर अडानी का मुद्दा उठाया, उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे, राहुल ने कहा कि भाजपा ने कहा था काले धन को मिटा देंगे लेकिन क्या हुआ सब जानते हैं,  नोट बंदी का फायदा अडानी को हुआ। देश के सारे एयरपोर्ट वो ले गया। अडानी  के लिए मोदी जी किसान बिल ले कर आए थे,  किसान खड़े हो गए और फिर बिल को वापस लेना पड़ा।

मेक इन इंडिया को लेकर राहुल बोले, आज तक  कभी मेक इन एमपी नहीं दिखा 

राहुल गांधी ने कहा कि आज मोदी और शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते। मेक इन इंडिया का नाम लिए बिना राहुल ने कहा कि कैमरा, शर्ट के पीछे मेड इन चाइना दिखेगा। कभी मध्यप्रदेश दिखा नहीं दिखा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आते हैं उन्हें शर्म नहीं आती। जो मन मे आता है कह देते हैं और चले जाते हैं।

राहुल गांधी ने एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बताया 

मप्र की 15 महीने की कांग्रेस सरकार की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हमने मध्यप्रदेश में किसानों का कर्जा माफ किया था। लेकिन इन्होंने हमारी सरकार को भ्रष्टाचार कर खरीद लिया, मध्यप्रदेश तो भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई है हिंदुस्तान की।

राहुल गांधी ने दोहराए वचन पत्र के वादे 

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद 500/- रुपये का गैस सिलेंडर हो जाएगा,  2 लाख तक का कर्जा किसानों का  मध्यप्रदेश में हम माफ़ करेंगे। 2600/- रुपए  प्रति क्विंटल से 3000/- रुपए तक किसानों को गेहूं का पैसा मिलेगा। राहुल ने कहा , सरकार को MLA नहीं चलाते, सरकारी ऑफिसर चलाते है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews