बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ मेवालाल चौधरी नहीं गा सके राष्ट्र गान, RJD ने किया वीडियो शेयर

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ मेवालाल चौधरी नहीं गा सके राष्ट्र गान, RJD ने किया वीडियो शेयर

बिहार,डेस्क रिपोर्ट। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए सरकार (NDA Government) ने बहुमत हासिल कर अपनी जीत का झंडा लहराया था। एनडीए ने  243 सीटों में से 125 सीटें जीत कर बिहार (Bihar) में अपनी सरकार बनाई है। माना की बिहार का चुनाव खत्म हो गया है पर एनडीए सरकार को लेकर विवाद आए दिन सामने आ रहे है।

हाल ही में शुरु हुए विवाद में एनडीए सरकार के मंत्री बने मेवालाल चौधरी (Mewalal Choudhary) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गलत राष्ट्र गान गाते नजर आ रहे है। मेवालाल चौधरी को बिहार का शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। मेवालाल का वीडियो राष्ट्रीय जनता दल के ट्वीटर हैंडल से साझा किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी(RJD) ) द्वारा किए गए ट्वि्ट में लिखा गया कि “भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी (Mewalal Choudhary) को राष्ट्रगान भी नहीं आता। नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी? “

बता दें कि डॉ मेवालाल चौधरी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और उन पर साल 2012 में अपने कार्यकाल के दौरान 161 सहायक अध्यापक जूनियर साइंटिस्ट के पदों पर हुई बहाली में धांधली और पैसों का लेनदेन करने का आरोप भी लग चुका है। जिसको लेकर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी। वहीं कोर्ट ने मेवालाल चौधरी ने अंतरिम जमानत ले ली थी।

वहीं अपने अन्य ट्वीट में आरजेडी (RJD) ने मेवालाल चौधरी को घेरते हुए लिखा कि ‘जिस भ्रष्टाचारी जेडीयू विधायक को सुशील मोदी खोज रहे थे उसे भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश कुमार ने मंत्री पद से नवाज़ा। यही है 60 घोटालों के संरक्षणकर्ता नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र। यह आदमी कुर्सी के लिए किसी भी निम्नतम स्तर तक गिर सकता है।‘

ज्ञात हो कि डॉ मेवालाल चौधरी कमरगांव के रहने वाले है। साल 2015 में उन्हें जदयु से तारापुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला था और वह उस सीट पर चुनाव जीत गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews