Diwali की साफ-सफाई महिला को पड़ी महंगी, बेकार समझ फेंका 3 लाख के गहनों से भरा पर्स

Diwali की साफ-सफाई महिला को पड़ी महंगी, बेकार समझ फेंका 3 लाख के गहनों से भरा पर्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश में दीपावली का पर्व (Diwali Festival) बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारी के लिए पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है। जरा सोचिए इस साफ-सफाई में अगर कचरे के साथ आपका कोई कीमती सामान चला जाए तो दिल की धड़कन थम सी जाती है। ऐसी ही एक घटना पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ (Pimpri Chinchwad) से आई है, जहां रहने वाली एक महिला ने अपना तीन लाख के गहनों वाला पर्स (Purse) कचरा वैन में फेंक दिया।

बेकार समझकर फेंका गहनों से भरा पर्स

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला ने घर की सफाई करने के बाद पुरानी चीजों के साथ अपने लाखों का गहना (Precious jewel) ही फेंक दिया, वहीं कचरा वैन (Garbage van) द्वारा पूरे कचरे को डंप करने पर वह ग्राउंड में चला गया। महिला को बाद में याद आया कि उस पुराने पर्स में उसका लाखों का गहना रखा हुआ था, लेकिन महिला ने उस पर्स को पुराना बेकार समझकर कचरे के साथ फेंक दिया। महिला के बेटे की जल्द ही शादी होने वाली है, जो एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। जिसके लिए महिला ने उस गहनों को खरीदा था।

जब महिला को आया याद, तो उड़ गए होश

किसी की भी बात हो अगर कीमती सामान गलती से गुम हो जाए, तो जान आफत में आ गई ऐसा महसूस होता है। महिला का तब होश उड़ गया, जब उसे याद आया कि उसने अपने गहनों से भरा पर्स कचरे में फेंक दिया है। जिसके बाद घबराकर उसने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। वहीं बेटे ने तुरंत ही नगर निगम अधिकारियों से डंपिंग ग्राउंड की जानकारी लेते हुए वहां पहुंचा। साथ ही ये भी पूछा की कचरा गाड़ी कौन लेकर आया, उसका समय क्या था, साथ ही सफाईकर्मियों का नाम भी पता किया। वहीं डंपिंग एरिया में जाने के बाद महिला के बेटे ने देखा की वहां पर तो कचरों का भंडार लगा हुआ है, जहां से पर्स मिलने की उम्मीद खत्म सी हो गई। जहां पर्स को ढूंढ़ना आसान नहीं था। बता दें कि जिस जगह कचरे को डंप किया गया था, वहां पूरे पुणे का कचरा डंप किया जाता है।

सफाईकर्मी की मेहनत लाई रंग, मिला पर्स

जिस गाड़ी से कचरा डंप किया गया था, उसके सफाई कर्मी का नाम हेमंत है, जिसकी सूझबूझ से महिला का पर्स मिल गया। सफाई कर्मी हेमंत ने जिस एरिया में कचरा डंप किया गया था, वहां अपने अनुसार सर्च किया। क्योंकि हेमंत को ध्यान था कि उसने कचरा किस एरिया में डंप किया है। उसी के आधार पर सफाई कर्मी ने करीब 18 टन कचरे-कूड़े से पर्स को खोज निकाला। वहीं महिला को उसके पूरे गहने पर्स के साथ मिल गए है।

सफाई कर्मी ने इनाम लेने से किया इंकार

महिला को पर्स मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं महिला ने गहनों से भरा पर्स मिलने के बाद सफाई कर्मी को इनाम देना चाहती थी, लेकिन सफाई कर्मी हेमंत ने किसी भी प्रकार का इनाम लेने से मना कर दिया। हेमंत ने कहा कि उसे अपने कार्य के लिए निगम की तरफ से वेतन मिलता है और उसने अपना काम ही किया है। जिसके बाद पूरे शहर में सफाई कर्मी की ईमारदारी के चर्चे हो रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews