कल से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे NEET पास कैंडिडेट्स, जानें महत्वपूर्ण तारीखें

NEET

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नीट (National Eligibility cum Entrance Test 2020) में पास हुए विद्यार्थियों के लिए कल से यानि 26 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने दी है। आयुष काउंसलिंग के लिए कल से NEET क्वॉलिफाइड कैंडिडेट्स अप्लाई करना शुरू कर सकते है। काउंसलिंग के समय BAMS, BSMS, BUMS, और BHMS पाठ्यक्रम में ऑल इंडिया कोटा के बेसिस पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।

NEET (National Eligibility cum Entrance Test 2020) पास हुए कैंडिडेट्स आयुष काउंसलिंग 2020 के लिए आवेदन कर सकते है। कैंडिडेट्स AACCC (Ayush Administration Central Counseling Committee) की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कंफर्म कर सकेंगे। आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी की Official website – aaccc.gov.in है।

कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नए रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर विजिट करना पड़ेगा। जहां पर क्लिक करने के बाद खुद को रजिस्टर्ड कराना होगा। जिसके बाद ही कैंडिडेट्स आगे का प्रोसेस कर पाएंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को समय-समय पर आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखना होगा।

जानें जरूरी तारीखें-

1st राउंड

  • रजिस्ट्रेशन, Fee पेमेंट, च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 26 नवंबर से 01 दिसंबर 2020
  • Choice Locking की तारीख – 02 दिसंबर 2020
  • परिणाम घोषित होने की तारीख – 04 दिसंबर 2020
  • रिपोर्टिंग की तारीख – 05 दिसंबर से 12 दिसंबर 2020

2nd राउंड

  • रजिस्ट्रेशन, Fee पेमेंट, च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 22 दिसंबर से 26 दिसंबर 2020
  • Choice Locking की तारीख – 27 दिसंबर 2020
  • परिणाम घोषित होने की तारीख – 30 दिसंबर 2020
  • रिपोर्टिंग की तारीख – 31 दिसंबर 2020 से 09 जनवरी 2021

Mop-up राउंड

  • रजिस्ट्रेशन, Fee पेमेंट, च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 13 जनवरी 2021
  • Choice Locking की तारीख – 17 जनवरी 2021
  • परिणाम घोषित होने की तारीख – 20 जनवरी 2021
  • रिपोर्टिंग की तारीख – 21 जनवरी से 30 जनवरी 2021
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews