करोड़ों का आसामी निकला पंचायत सचिव, 30 एकड़ जमीन, कई बैंकों की पासबुक और सोना-चांदी बरामद

panchayat-secretary-raided-in-disporportionate-assets-case

नरसिंहपुर।

 मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने पंचायत सचिव भागचंद्र कौरव के घर पर छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है। शुरुआती जांच में कौरव के घर से 30 एकड़ जमीन के दस्तावेज ,3 एकड़ जमीन खरीदने की बैंकों की पासबुक, 3 बाइक, एक चार पहिया वाहन, लगभग एक किलो सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इन सभी का बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है। बता दे कि लमानिया ने ये शिकायत 2012  में की थी।

जानकारी के अनुसार, जिले के गाडरवारा तहसील के चीचली जनपद पंचायत के चोरबरहटा ग्राम पंचायत के सचिव भागचंद कौरव के घर पूर्व सरपंच कपिल लमानिया की शिकायत पर ब्यूरो की 52 सदस्यीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।शिकायत पर ईओडब्ल्यू की टीम ने जनपद चीचली के ग्राम हीरापुर निवासी पंचायत सचिव कौरव के मकान सहित दो अन्य जगहों पर कार्रवाई की।  सचिव के पास दो करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।जांच टीम ने सचिव की वर्तमान पदस्थापना वाली पंचायत चोरबरहटा के भवन को भी सील कर दिया है।  वही इस मामले में भागचंद, उसकी पत्नी दुर्गा व पुत्र संदीप के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। 

अबतक हुआ दो करोड़ का खुलासा

एसपी ईओडब्लू देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार,आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की गई है.  जांच के दौरान कौरव के घर से 30 एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं। इसमें एनटीपीसी के पास रायपुर मौजा में बेटे के नाम से करीब 50 लाख रुपए में 3 एकड़ जमीन खरीदने की बात सामने आई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों की पासबुक, 3 बाइक, एक चार पहिया वाहन, लगभग एक किलो सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews