
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में विपक्ष दलों के इंडी गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है, खजुराहो सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने उतारी मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने खामियों के चलते फॉर्म निरस्त कर दिया। उधर फॉर्म निरस्त होने के बाद प्रत्याशी के पति ने कहा कि वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे और जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे। आपको बता दें कि समझौते के तहत कांग्रेस ने यहाँ से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।
इंडी गठबंधन की प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म निरस्त
मध्य प्रदेश की खजुराहो पन्ना लोकसभा सीट का सियासी पारा आज उस समय चढ़ गया जब पन्ना के जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने सपा नेत्री और इंडी गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि नामांकन फॉर्म में एक जगह हस्ताक्षर नहीं हैं वहीं प्रत्याशी ने वोटर लिस्ट की पुरानी सर्टिफाई कॉपी लगाई गई है जो नियम के विरुद्ध है इसलिए फॉर्म निरस्त कर दिया गया है।
प्रत्याशी के पति ने जताई आपत्ति, मांगा लिखित में आदेश
उधर सपा प्रत्याशी मीरा यादव के पति दीप नारायण यादव ने कहा कल सभी जाँच के बाद फॉर्म को वेरीफाई किया गया और आज दो कमियां बताकर बताकर निरस्त कर दिया, यदि कोई कमी थी तो हमें बताते हमारे पास समय था हम तीन बजे से पहले वहां थे लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने हमारी बात नहीं सुनी। हमने कलेक्टर से लिखित में नामांकन फॉर्म निरस्त करने का आदेश मांगा है।
प्रत्याशी के पति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे
उन्होंने कहा कि यदि कोई अनपढ़ प्रत्याशी भी होता है तो उसकी मदद करने की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी और उनके सहयोगियों की होती है, लेकिन हमें तो कमी की सूचना भी नहीं दी गई। हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट जायेंगे, जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे, हम निर्वाचन आयोग में भी इसकी शिकायत करेंगे, सभी पार्टियों से बात करेंगे, उन्होंने कहा कि अभी 15 फॉर्म और भरे हैं उनमें से कोई प्रत्याशी चुनाव जरुर लड़ेगा।
गठबंधन के प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा अकेले दमदार प्रत्याशी
यहाँ आपको बता दें कि गठबंधन की तरफ से सपा की उम्मीदवार खड़ा किये जाने से कांग्रेस ने खजुराहो पन्ना सीट से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, अब सपा प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म निरस्त हो गया है ऐसे में अब भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा ही अकेले दमदार प्रत्याशी यहाँ बचे हैं, नामांकन फॉर्म निरस्त किये जाने के बाद मप्र में सियासत तेज हो गई है
[dgv_vimeo_video id=”931025640″]
[dgv_vimeo_video id=”931025776″]
[dgv_vimeo_video id=”931025874″]
[dgv_vimeo_video id=”931023147″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

