
Interactive Session Jaipur CM Dr Mohan Yadav
मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं, देश दुनिया में घूमकर निवेशकों को आमंत्रित कर रहे डॉ यादव इसी क्रम में आज जयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी के आईटीसी राजपूताना में आयोजित ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश ( ‘Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh) में शामिल हुए।
उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की विशेषताएं बताते हुए यहाँ उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं का भरोसा देते हुए सभी को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अनुकूल नीतियों, मजबूत अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन के साथ मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभर रहा है। सीएम ने कहा मध्य प्रदेश हर सेक्टर में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा मध्य प्रदेश और राजस्थान तो जुड़वा भाई की तरह है , दोनों राज्यों में बहुत सी समानताएं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आशीर्वाद इन दोनों राज्यों को मिला हुआ है उन्होंने कहा पीएम मोदी के शासन ने बहुत कुछ आसान बना दिया है इसलिए मैं कहता हूँ आप लोग राजस्थान में भी व्यापार करें और मध्य प्रदेश में भी व्यापार करें, आपका स्वागत है।
सीएम ने कहा आज का मध्य प्रदेश बदलते दौर का मध्य प्रदेश है हम हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, माइनिंग सेक्टर हो या हेल्थ सभी में तेजी से प्रगति हो रही है, हम पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं 300 बिस्तर का अस्पताल 10 साल के लिए आपको देंगे 1 रुपये में 30 एकड़ जमीन देंगे , जो बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करेंगे उनकी फ़ीस के लिए लोन देने का काम भी सरकार करेगी।
सरकार देती है 30 प्रतिशत की सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने कहा आज मध्य प्रदेश के पास सरप्लस बिजली है, हमरी बिजली से तो दिल्ली की मेट्रो ट्रेन भी चल रही है, हम किफायती दरों पर बिजली उपलब्ध करा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा यदि आप 100 करोड़ रुपये का होटल डालना चाहते हैं तो 30 करोड़ सब्सिडी सरकार देगी, हॉस्पिटल में भी 30 प्रतिशत सब्सिडी है।
निवेश को बढ़ावा देने के लिए 26 अनुकूल नीतियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने नीतियों का सरलीकरण भी इसीलिए किया है कि अधिक से अधिक उद्योग यहाँ आयें और उद्योगपतियों को भी इसका लाभ मिले और राज्य में भी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ें, उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 26 प्रकार की नीतियाँ लागू की है जिससे हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा सिया जा सके।
मध्यप्रदेश हर सेक्टर में तेज गति से आगे बढ़ रहा है…
राज्य में पीपीपी मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है : CM@DrMohanYadav51 @Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #InvestMPInJaipur #InvestMP pic.twitter.com/kvk0jVvn9x
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 21, 2026
मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 26 अनुकूल नीतियां हैं, इसके साथ ही उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है : CM@DrMohanYadav51 @Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #InvestMPInJaipur #InvestMP pic.twitter.com/fZpGf1serl
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 21, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

