रतलाम- नाबालिग दोस्तों ने की अपने ही नाबालिग साथी की हत्या, खदान के गड्ढे में गाड़ी लाश

रतलाम- नाबालिग दोस्तों ने की अपने ही नाबालिग साथी की हत्या, खदान के गड्ढे में गाड़ी लाश

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रतलाम मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर आलोट में दो नाबालिग दोस्तों (minor friends) ने अपने तीसरे नाबालिग दोस्त की हत्या कर लाश (corpse) को खदान में बने गड्ढे (pit) में गाड़ दिया। पुलिस द्वारा शंका के आधार पर पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी (accused) दोस्तो ने अपने दोस्त की हत्या करना कबूला। पुलिस (police) ने लाश को गड्ढे से निकल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा।

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में, संक्रमण दर 10.5 – गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

रतलाम जिले के आलोट तहसील के ग्राम दयालपुरा के निवासी गोपाल सिंह सोंधिया ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि उनका 15 साल का बेटा बीती रात आठ बजे से घर से कही चला गया। घर से जाने के पहले उसके पास मोबाइल पर एक कॉल आया था। मामले का पता लगते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने गायब बच्चे की खोज शुरू की। पता चला कि गायब बच्चा गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ रात में देखा गया था। पुलिस ने दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस के सामने कबूला की उन्होंने अपने दोस्त को गला घोंटकर मार डाला और लाश को रीछा महिदपुर रोड के बीच एक खदान के गड्ढे में दबा दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों को साथ लेकर खदान पहुंची और लाश को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए आलोट चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौप दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ओर मृतक नाबालिग है। और तीनों दोस्त हैे।

यह भी पढ़ें… डबरा में ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को दी ये नसीहत

आरोपी दोनों नाबालिग बालक ध्रूमपान करते थे और कुछ लड़कियों से दोस्ती थी। और मृतक इस बात की शिकायत आरोपियों के घर पर उनके परिजनों से कर देता था। वह इन सब आदतों से दूर रहता था। इससे दोनों आरोपी परेशान थे। उन दोनों ने अपनी परेशानी को दूर करने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। इसके लिए उन्होंने उसे रात करीब आठ बजे फोन करके बुलाया फिर घूमकर आने का बोलकर मोटर साइकल पर बिठाकर रीछा महिदपुर रोड की ओर ले जाकर खदान के पास उसकी गला घोंटकर हत्या कर लाश को खदान के ही एक गड्ढे में दबा दिया। आलोट पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews