श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त ने 17 लाख के स्वर्ण आभूषण दान किए

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त ने 17 लाख के स्वर्ण आभूषण दान किए

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखण्ड से आए भक्त संजीव कुमार एवं उनकी माताजी सूरत प्यारी ने अपनी पत्नी स्व रश्मि प्रभा के लगभग 17 लाख के आभूषण ईश्वर के चरणों में दान कर दिए। लगभग 310 ग्राम के सोने के इन आभूषणों की कीमत करीब 17 लाख है। इन आभूषणों में सोने के बड़े-छोटे हार, माला, चूड़ी, कंगन, कर्णफूल, अंगूठी आदि शामिल है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड द्वारा दानदाता का शाल, श्रीफल व प्रसाद देकर सम्मान किया गया व दान की रसीद प्रदान की गई।

अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं, पिछोर के प्रसिद्ध मंदिर में चोरी

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि झारखंड के बोकारो से पधारे श्रद्धालु संजीव कुमार की पत्नी श्री महाकालेश्वर भगवान की बहुत बडी भक्त थीं और अकसर श्री महाकालेश्‍वर मंदिर दर्शन हेतु आती रहती थीं। वे लंबे समय से बीमार थीं और कुछ समय पूर्व उनका देहांत हो गया। उनकी अंतिम इच्छानुसार उनके सभी स्वर्ण आभूषण श्री महाकालेश्वर भगवान को उनके पति सुशील कुमार व सास सूरत प्यारी द्वारा अर्पित किये गये। इसके बाद  महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड  द्वारा दानदाता को सम्मानित किया गया और दान की रसीद प्रदान की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews