Maha Kumbh 2025: महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि, सीएम योगी ने न्यायिक जाँच के आदेश दिए, आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 
Maha Kumbh stampede

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान हुए हादसे में 30 श्रद्दालुओं की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है, हालाँकि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF की टीमों ने व्यवस्था में सुधार किया जिसके बाद सुबह स्थगित किये गए अखाड़ों के अमृत स्नान दोपहर में हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और इसकी न्यायिक जाँच के आदेश दिए है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को बताया, अखाड़ा मार्ग पर हुआ ये हादसा बैरीकेडिंग को तोड़ने और उसके बाद उसे कूदकर जाने के कारण हुआ, इसमें 90 लोग घायल हो गए और दुर्भाग्य से उनमें से 30 की मौत हो गई , 36 घायलों का प्रयागराज में उपचार कराया जा रहा है शेष परिवार के सदस्य उन्हें अपने साथ ले गए।

रुंधे गले से बोले सीएम योगी घटना दुखद है

सीएम योगी ने रुंधे गले से कहा,  घटना दुखद है , उन सभी परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है, हम रात से ही प्रशासन के संपर्क में हैं व्यवस्थाएं सुधारी गई है परिणामस्वरुप हादसे के कुछ देर बाद ही राहत कार्य को ग्रीन कोरिडोर बनाकर प्रशासन और पुलिस ने NDRF, SDRF ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दोपहर में अखाड़ों ने किया अमृत स्नान 

सीएम योगी ने कहा  इन सभी मुद्दों पर सवाल उठ रहे है जो स्वाभाविक हैं, हम इसका निराकरण करेंगे,  उपचार के बाद बहुत से लोग जा चुके हैं बाकियों का उपचार सरकार कर रही है, उन्होंने कहा मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है इसका अधिक दबाव था, मार्ग जाम थे रात से ही पुलिस और प्रशासन लगा रहा लेकिन घटना हो गई , जो अमृत स्नान सुबह स्थगित कर दिया गया था दोपहर में अखाड़ों ने अमृत स्नान किया।

तीन सदस्यीय समिति करेगी न्यायिक जाँच 

उन्होंने कहा घटना मर्मान्तक है हमने इसकी न्यायिक जाँच के आदेश दिए है न्यायमूर्ति हर्ष कुमार के नेतृत्व में पूर्व डीजी वीके गुप्ता रिटायर्ड IAS डीके सिंह की तीन सदस्यीय समिति जाँच करेगी, इसके अलावा पुलिस जाँच भी अलग से होगी।  हमने घटना पर दिनभर चर्चा की है, पुलिस और प्रशासन के अलावा अखाड़ों, संतों से चर्चा होती रही है, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों  से मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews