जून में इस दिन बनेगा महालक्ष्मी योग, बुध और शुक्र के इस युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जाने

जून में इस दिन बनेगा महालक्ष्मी योग, बुध और शुक्र के इस युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जाने

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक हर ग्रह किसी दूसरे ग्रह से युति बनाता है, जिससे लोगों के जीवन में बदलाव भी आते है। ऐसे ही एक युति से महालक्ष्मी योग (Mahalaxmi Yog) बनता, जो शुक्र और बुध के युति से बनता है। शुक्र ग्रह इस महीने वृषभ में प्रवेश करने वाला है, जहां पहले से ही बुध विराजमान है। 18 जून को दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। ज्योतिशास्त्र में बुध को तर्क, बुद्धि, संचार और बिजनेस का कारक माना जाता है। तो वहीं शुक्र को धन, वैभव, संबंध और ऐश्वर्य का कारक् माना जाता है। इन दोनों ग्रहों से बने योग को महालक्ष्मी योग कहा जाता है। 18 जून को इस योग के कारण कई राशियों को फायदा होगा।

कर्क राशि के आय में होगी वृद्धि

कर्क राशि की कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग 11वें भाव में बनेगा, इसे आय का भाव भी कहा जाता है। इस दिन आपकी इंकम बढ़ सकती और आपको व्यापार में फायदा भी मिलेगा। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ मस्त घड़ी इस दिन होगी लॉन्च, जाने सभी प्रोडक्टस के खासियत

सिंह राशि की नौकरी की तलाश हो सकती है खत्म

सिंह राशि के लोगों की कुंडली के दशम भाव में महालक्ष्मी योग बनेगा। इसका मतलब नौकरी और कार्यक्षेत्र होता है। यदि आपको नौकरी की तलाश है, इस दिन आपकी तलाश खत्म भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि का जीवन होगा खुशनुमा

कुंडली में महालक्ष्मी योग बनने के कारण वृश्चिक राशि वाले लोगों की ज़िंदगी में खुशियां आ सकता है। यह योग उनके जीवन में सुख समृद्धि लाएगा। परिवार और पार्टनर का साथ भी मिल सकता है। घर का माहौल भी शांत होगा। साथ ही दोस्तों से आपके संबंध भी अच्छे होंगे।

मेष राशि के लोगों को होगा धन लाभ

मेष राशि के लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा, जिसका सीधा इशारा धन और वाणी की ओर होता है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटक है तो वो भी आपको प्राप्त हो सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews