MP News: सागर में ROB की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

MP News: सागर में ROB की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के सागर जिले (Sagar District) में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज (Railway ROB) की मिट्‌टी धंसने से 2 इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई।वही मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़े.. SSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने रद्द की यह वैकेंसी, जानें नई अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीना-कटनी रेल लाइन (Bina-Katni rail line) की सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर हुआ।यहां गढ़ौला जागीर समेत कई ग्रामों को जोड़ने के लिए रेलवे फाटक क्रमांक-10 बी पर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जैसे ही शुक्रवार देर रात सागर से होकर ट्रेन इस ट्रैक से गुजरी तो अचानक अंडर ब्रिज की मिट्टी धंस गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े.. रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 14 फरवरी से मिलेगी ये खास सुविधा, ऐसे होगा लाभ

इस हादसे में वहां काम कर रहे 3 मजदूर और 2 रेलवे कर्मचारी(railway engineer) दब गए।सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी- एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।हालांकि तब तक हादसे में राजस्थान के सवाई माधौपुर के रहने वाले सेक्शन इंजीनियर आरएस मीणा और कटनी जिले के रहने वाले इंजीनियर सुखराम अहिरवार की मौत हो गई।वही  शेरसिंह, दीपक और देवेंद्र को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews