
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रीवा भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मरने वाले में ऋषि सिंह की मौके पर मौत हुई थी।

2 बजे रात की घटना
दरअसल, सतना के नेशनल हाइवे 30 पर अमरपाटन-रीवा रोड के कटिया मोड के पास एक कार बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें 1 की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर थी। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया और अभी भी तीनों की हालत गंभीर ही बताई जा रही है। घटना करीब 2 बजे रात की है। जब कार में 5 लोग सवार थे जो सड़क हादसे का शिकार हो गए।
मीडिया कर्मी ने पुलिस को दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना इतना भीषण था कि कार सड़क से उतरने के बाद कई गुलाटियां खाती हुई काफी दूर जा पड़ी। उसमें सवार सभी लोग भी हवा में उड़कर इधर-उधर जा गिरे। घटना की जानकारी बस चालक ने अमरपाटन के एक मीडिया कर्मी को दी। जिसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

