सतना रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से 8 लाख 20 हजार नगदी बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Satna railway station

Cash recovered from passenger at Satna railway station : सतना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 8 लाख 20 हजार की नगदी के साथ एक यात्री को पकड़ा है। एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देख जब उसकी तलाशी ली गई तो इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है और इनकम टैक्स विभाग को मामले की सूचना दी गई है। ये यात्री आगरा का रहने वालाा चंचल परवानी बताया जा रहा है।

गश्त के दौरान ली गई तलाशी

मामला रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो का है जब यहां पर गश्त के दौरान जीआरपी ने एक संदिग्ध मुसाफिर की जब तलाशी ली तो सबकी आंखें फटी रह गई। उसके उसके बैग से 8 लाख 20 हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी इस मुसाफिर को अपने साथ चौकी ले गई और इस भारी भरकम रकम के बाबत वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन उसके पास इससे संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद जीआरपी ने मामला कायम कर लिया है और आर्थिक अपराध के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस यात्री का नाम चंचल परवानी है जो आगरा निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जीआरपी चौकी प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि जब रेलवे स्टेशन पर गश्त हो रही थी तो पुलिस को देखकर इस मुसाफिर ने बैग छिपाकर भागने का प्रयास हुआ। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें से इतनी नगदी मिली। नोटों की गिनती कराने पर ये राशि आठ लाख बीस हजार पाई गई है। उसके पास इससे संबंधित कोई वैध कागजात भी नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

सतना से मोहम्मद फारुख की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”887237763″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews