Satna : एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठे ABVP कार्यकर्ता, न्यायालय की अवमानना

Satna : एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठे ABVP कार्यकर्ता, न्यायालय की अवमानना

ABVP workers sitting on dharna in SDM court : सतना के नागौद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सरकारी नियम कानून और न्यायालय की गरिमा की धज्जियां उड़ाकर रख दी। एक प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुये न सिर्फ एसडीएम न्यायालय में घुस गए, बल्कि वो  न्यायालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए।

एबीवीपी का प्रदर्शन

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री सूर्यदेव सिंह की अगुवाई में शहर के जमुना प्रसाद महाविद्यालय में भ्रष्टाचार और सत्य निकेतन स्कूल में धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आंदोलनकारियों को समझाने लगे। लेकिन प्रदर्शनकारी एसडीएम को मौके पर बुलाकर वहीं पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर आंदोलनकारी और पुलिस अफसर में बहसबाजी हो गई।

न्यायालय की अवमानना

एसडीएम के मौके पर नहीं आने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलनकारी कार्यकर्ता एसडीएम न्यायालय के अंदर घुसकर नारेबाजी करने लगे और न्यायालय के अंदर ही धरने पर बैठ गये। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था, पुलिस अफसर भी और सरकारी अधिकारी भी। लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के आगे सभी बेबस दिखे। किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठन या पार्टी का आंदोलन प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन न्यायालय के अंदर नारेबाजी कर और धरने पर बैठना न्यायालय की गरिमा के खिलाफ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसडीएम न्यायालय के अंदर नारेबाजी करना और धरना देना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता हैऔर अब देखना होगा कि इसे लेकर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

सतना से फारूख खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”797950515″]

[dgv_vimeo_video id=”797950620″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews