
Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 365 अवैध खाद की बोरियां जब्त की है। साथ ही दो उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इन दिनों पूरे प्रदेश भर में खाद की महामारी चल रही है। वहीं, कलेक्टर के दिशा-निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई भी की जा रही है, जिसमें सफलता भी हाथ में लग रही है।
जानें मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग और जिला प्रशासन को लगातार शिकायत खाद की कालाबाजारी करने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच के लिए 15 नवंबर को कृषि उपसंचालक मनोज कश्यप अपनी पूरी टीम के साथ मैहर पहुंचे, जिन्हें देखते ही पवन ट्रेडर्स और चंचल ट्रेडर्स के संचालक अपनी शॉप का शटर गिरा कर वहां से भाग निकले थे। इस दौरान पवन ट्रेडर्स दुकान के सामने से 182 बोरी और चंचल ट्रेडर्स के सामने से 183 बोरी खाद मिली। जिसका पंचनामा बनाकर कुल 365 बोरियां जब्त कर ली गई और उन्हें गरवा फॉर्म में रखवा दिया गया।
मचा हड़कंप
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि जो खाद उन्हें मिली है, वह पवन ट्रेडर्स और चंचल ट्रेडर्स की ही है। जिन्हें संचालक छोड़ कर भाग गए थे, ताकि वह जांच के दायरे में ना आ सके। जिस पर कार्रवाई करते हुए संचालक पवन अग्रवाल और नरोत्तम अग्रवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 155 की धारा 3 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

