
Satna Murder News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अज्ञात युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।
बसोर बस्ती का मामला
दरअसल, सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप स्थित बसोर बस्ती के समीप एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, बड़ी बेरहमी से युवक के सिर को पत्थरों से कुचल- कुचल कर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
टीआई ने दी जानकारी
मामले में कोलगवां थाना के टीआई देवेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, कल रात में एक अज्ञात का शव मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना पर हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, मृतक की भी पहचान जुटाने की कोशिश जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”791414179″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

