Satna Accident News : सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
छिरहाई का मामला
दरअसल, मामला रामनगर थाना क्षेत्र के छिरहाई का है। जब मृतका अपने पति के साथ बाइक पर सवार हो कर रीवा से वापस अपने घर मर्यादपुर जा रही थी। इस दौरान छिरहाई के पास सड़क पर फैली मिट्टी और उस पर पड़े पानी के कारण बाइक स्लिप हो गई। जिसके कारण मृतका कल्पना सामने से आ रहे डंपर के नीचे आ गई जो उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने गुस्से में डंपर को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, डंपर के चालक ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।
गांव में फैला मातम
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम फैल गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

