सतना में दबंगों की बर्बरता, आदिवासी को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, जमीन पर कर रखा है कब्जा

satna

Satna News: मध्यप्रदेश सरकार सियासी मंचो से आदिवासियो के सम्मान और उत्थान की बड़ी बड़ी बातें करती है, लेकिन बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर बर्बरता की तस्वीरों ने प्रदेश में उनकी की दुर्दशा की कहानी बयां कर दी है। ताजा मामला सतना के घुरडांग इलाके से सामने आया है। यहां पर दबंगो ने घर मे बंधक बनाकर एक आदिवासी को इतना पीटा कि उसके हांथ पैर तोड़ दिए।

पट्टा लेने बुलाया था घर

पीड़ित संतोष आदिवासी का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी दुकान का पट्टा लेने दबंगो के बुलावे पर उनके घर चला गया था। घायल संतोष ने बताया कि कुछ दिनों पहले इलाके के दबंग ज्ञानेंद्र सिंह, नवल सिंह ने आदर्श नगर के पास उसकी 10 बाई 10 की दुकान किराए पर ले रखी थी। दबंगो ने संतोष की मां राजकली आदिवासी से दुकान का पट्टा भी हथिया लिया था।

[dgv_vimeo_video id=”913551200″]

फरियादी संतोष की माने तो कई दिनों गुजर जाने के बाद जब अपनी दुकान का पट्टा वापस मांगने लगा तो आरोपी तारीख पर तारीख देने लगे। फरियादी जब दबंगो के बुलावे पर बरदाडीह घुरडांग पट्टा लेने उनके घर गया तो दबंगों ने पट्टा तो नहीं दिया उल्टा संतोष को घर मे बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे उसके हाथ पैर टूट गए। समाज के लोग और परिजन ऑटो में लादकर लहूलुहान संतोष को कोलगावां थाना लेकर पहुंचे और दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

[dgv_vimeo_video id=”913551016″]

पुलिस का नकारात्मक रवैया

पुलिस के नकारात्मक रवैए के चलते परिजन गंभीर घायल संतोष आदिवासी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल होने पर अपनी साख बचाते हुए पुलिस दबंगो के खिलाफ मामला कायम कर जांच करने की बात कह रही है। गंभीर घायल आदिवासी जिला अस्प्ताल के बिस्तर पर गरीबी का दंश झेलने की बात कह रहा है।

मो. फारूक की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews