
सतना,पुष्पराज सिंह बघेल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ (kamalnath) चुनाव प्रचार करने विशेष विमान से सतना पहुंचे, सबसे पहले सिंधी समाज के वोट को साधने के लिए पहले सिंधी कैंप स्थित बाबा मेहर शाह के दरबार में माथा टेका और चादर चढ़ाई, टाउन हॉल ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा, कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को देश की भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है, कमलनाथ ने ऐलान किया है कि एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़े…Walnut Benefits : खाली पेट अखरोट खाने से ठीक होता है Digestion, जानें इसके गजब फायदे
बता दें कि सतना के शहर संग्राम में चुनावी सभाओं का दौर जारी है बीजेपी की ओर से जहाँ बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह की सभा की थी वही आज कमलनाथ सभा करने सतना पहुंचे, टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है, शिवराज सिंह का मुंह बहुत चलता है मुंह चलाने से प्रदेश नही चलता है, शिवराज सिंह को कलाकारी बहुत आती है मै उनका मुकाबला नही कर सकता मैं खुद स्वीकार करता हूँ, यह चुनाव देश और प्रदेश का नहीं है बल्कि आपके सतना नगर के विकास का चुनाव है फैसला आपको करना है।
[dgv_vimeo_video id=”724521137″]
यह भी पढ़े…सोनिया गांधी के निजी सचिव पर FIR दर्ज, जानें किस है मामले में
उन्होंने कहा कि हमने सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को इसलिए लगाया है कि आपका भ्रष्टाचार खत्म करना है, साथ ही कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि शिवराज जी कान खोलकर सुन लीजिए इस बार भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, तब हम सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ मिलकर सतना का विकास करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”724521751″]
