सतना : बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस MLA सिद्धार्थ कुशवाह

सतना : बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस MLA सिद्धार्थ कुशवाह

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। मध्यप्रदेश के सतना जिले से सटे कैमा गांव में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर सतना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शुक्रवार को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण संभाग के प्रेम नगर स्थित विद्युत वितरण कंपनी के एसई कार्यालय के सामने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें…मप्र पंचायत चुनाव : आयुक्त ने कलेक्टर-एसपी को दिए ये निर्देश, जल्द प्रस्ताव भेजें

हम आपको बता दें कि कैमा ग्राम में 100 केवी और 25 केवी के दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। जिसकी वजह से वहां के लोगों को दूसरे गांव से पीने का पानी लेने जाना पड़ रहा हैं। इस समय किसानों को भी बड़ी समस्या आ रही हैं। क्योंकि अभी खेतों में पानी भराया जा रहा हैं। गाँव में बिजली न मिलने से किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए देरी हो रही हैं। गाँव वालों की समस्या को लेकर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा विद्युत वितरण कंपनी पर धरना दे रहे हैं उनका कहना हैं। कि 15 दिन से अधिकारियों से बात की जा रही हैं। लेकिन बिजली अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रैगांव चुनाव के बाद सतना के लोगों से बदला ले रहे हैं। उन्होंने ट्रांसफार्मर लगाने और बेलगाम अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…इस मेडिकल कॉलेज का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग

सतना कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का कहना है कि जब रैगांव में उपचुनाव हो रहा था। तब बड़ी संख्या में जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे थे, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ट्रांसफार्मरों को लगाने का सिलसिला फिलहाल धीमा हो गया है।

यह भी पढ़ें…CBSE Board Exam 2021-22: बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इन नियमों का करें पालन

एसई बिजली कंपनी जी डी त्रिपाठी का कहना है कि यहां के लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। और उन पर 2 लाख रुपए बिजली का बिल बकाया है। इसलिए उन्होंने कहा कि बिल जमा कर दो, तब ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”655441926″]

[dgv_vimeo_video id=”655442242″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews