तेज़ रफ्तार बस ने मारी मोटरसाइकिल और जीप में टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

तेज़ रफ्तार बस ने मारी मोटरसाइकिल और जीप में टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

पुष्पराज सिंह बघेल। सतना।

थाना अंतर्गत गुलआ मोड़ के पास तेज़ रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को ज़बरदस्त ठोकर मारी जिसमें दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन सतना ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है बस अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को ठोकर मारते हुए दुकान में जा घुसी बस केपी पांडे ट्रेवल्स की बताई जा रही है जो  सतना से चित्र कूट की ओर जा रही थी।

जिले में बसो की बेलगाम रफ्तार के पीछे कम समय पर बसो के परमिट परिवहन विभाग से जारी होना एक बड़ा कारण है व्यसायिक प्रतिस्पर्धा की होड में बसो की रफ्तार हादसे को न्योता दे रही है।सतना के गुलुआ मोड़ पर हुआ हादसा आज कुछ ऐसे ही कारणों के चलते हुआ।जिसमें दो मोटर साइकिल और एक स्कार्पियो चकनाचूर हो गयी।हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें सतना ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।बस के पी पांडेय ट्रेवल्स की बताई जा रही है।जो सतना से चित्रकूट जा रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews