सतना में कपड़ा दुकान के बाहर हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने शांत करवाया मामला

वीआईपी कलेक्शन के संचालक की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। जिसकी पहचान प्रकाश लालवानी के रूप में की गई थी। इस मामले में यह खुलासा हुआ था कि उसने बाजार के व्यापारियों से उधार माल लिया हुआ था।
सतना में कपड़ा दुकान के बाहर हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने शांत करवाया मामला

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में देर रात जमकर हंगामा हो गया। हालात इतने बिगड़ गए की मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा और मामला शांत करवाना पड़ा। दरअसल, कपड़ों की दुकान के बाहर व्यापारियों द्वारा विवाद किया गया है। कुछ लोग दुकान का शटर पीट रहे थे, तो कुछ दुकान के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस प्रशासन द्वारा दुकान में ताला लगवा दिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल, यह घटना बिहारी चौक के पास स्थित वीआईपी कलेक्शन नाम की रेडीमेड कपड़े की दुकान की है। जब देर रात व्यापारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, कुछ लड़के मौके पर पहुंच कर दुकान के सामने हंगामा करने लगे। इससे आसपास के सभी व्यापारी भी वहां एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मनीष तिवारी भी वहां पहुंच गए और पूछताछ कर मामला शांत करवाने में पुलिस की मदद की।

इस कारण हुआ विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीआईपी कलेक्शन के संचालक की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। जिसकी पहचान प्रकाश लालवानी के रूप में की गई थी। इस मामले में यह खुलासा हुआ था कि उसने बाजार के व्यापारियों से उधार माल लिया हुआ था, ताकि वह कारोबार कर सके। लेकिन उसकी मौत के व्यापरियों ने उनके परिजनों से कहा कि वह कारोबार करके उस माल को बेचकर उन्हें उनका पैसा वापस कर दें। किसी प्रकार की सहायता भी चाहिए, तो वह भी बता दें, लेकिन मामला तब बिगड़ गया, जब प्रकाश की पत्नी देवेंद्र नगर के व्यापारी से दुकान से रखे माल का सौदा कर लिया। इसका पता लगते ही व्यापारी दुकान के बाहर एकत्रित हो गए और जमकर बवाल किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews