सतना में महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को सरेराह पीटा, थाने ले जाकर किया मामला दर्ज

सतना में महिला पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को सरेराह पीटा, थाने ले जाकर किया मामला दर्ज

Female policeman beat auto driver : सतना के जयस्तंभ चौक पर बीती रात एक महिला पुलिसकर्मी ने सरेराह ऑटो चालक को ऑटो से उतारकर बीच चौराहे जमकर पीट दिया। घायल ऑटो चालक का कहना है कि इसके बाद वो उसे सिटी कोतवाली ले गई और वहां भी पुलिसकर्मियों से पिटवाया। जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो धारा 151 के तहत ऑटो चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया। ऑटो चालक का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह महिला पुलिसकर्मी के रुकवाने पर नहीं रुका और आगे बढ़ गया था। फिलहाल घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऑटो चालक ने मामले की शिकायत सीएसपी कार्यालय में की है।

रविवार रात सतना रेलवे स्टेशन से पुष्पेंद्र कुशवाहा नाम का ऑटो चालक अपना खाली ऑटो लेकर गौशाला चौक की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में आरती चतुर्वेदी नाम की महिला पुलिसकर्मी इशारा कर ऑटो रुकवाया, लेकिन ऑटो चालक ने ऑटो नहीं रोका और आगे बढ़ गया। ऑटो चालक की यह बात महिला पुलिसकर्मी को अपमानजनक और अपने रुतबे के खिलाफ लगी और उसने दूसरे ऑटो से उसका पीछा करते हुए जय स्तंभ चौक में पुष्पेंद्र के ऑटो को रोक लिया। पुष्पेंद्र कुशवाहा का कहना है कि उसके बाद उसे ऑटो से उतारकर पुलिसकर्मी ने जमकर मारपीट की। इतना ही नही उसे सिटी कोतवाली ले जाकर अन्य पुलिसकर्मियों से बेदम होने तक पिटवाया और इतने पर भी मन नहीं भरा तो पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला कायम कर लिया।

अहिरगांव निवासी ऑटो चालक पुष्पेंद्र कुशवाहा पुलिसिया मारपीट में काफी चोटिल हुआ है। इसके बाद वो खुद जिला अस्पताल पहुंचा और भर्ती होकर अपना दवा इलाज करवा रहा है। घायल ऑटो चालक ने महिला पुलिसकर्मी आरती चतुर्वेदी के खिलाफ सीएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर सतना पुलिस का बदनुमा चेहरा सामने आया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल ऑटो चालक पूरी कहानी खुद अपनी जुबानी बता रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अब  देखना होगा कि महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

सतना से फारुख कुरैशी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824666965″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews