सतना में नगर निगम अधिकारी ने आगे बढ़ाई अपनी शादी, कहा- “पहले सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन जरूरी”

सतना में नगर निगम अधिकारी ने आगे बढ़ाई अपनी शादी, कहा- “पहले सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन जरूरी”

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

देश भक्ति कर्तव्यनिष्ठा जैसी जिम्मेदारियों का दायित्व पहले उसके बाद हमारी पारिवारिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं जिसे हम निर्वाहन करते हैं, ये कहना है सतना नगर निगम में पदस्थ सहायक आयुक्त वीरेंद्र तिवारी का।

इनकी शादी 4 मई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना क्राइसिस के समय अपनी ड्यूटी से जुडी और सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते इन्होने अपनी शादी फिलहाल के लिये टाल दी है। 13 मार्च को इंगेजमेंट होने के बाद 4 मई को विवाह की तारीख तय हुई थी, लेकिन इन्होने कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे लोगों के सहायता करना ज्यादा जरूरी समझा और नगर निगम सतना में सहायक आयुक्त जैसे जिम्मेदार पद में रहते हुए निर्णय लिया है कि जब सब इस संकट भरे समय से उबर जाएगे, उसके बाद ही वो शादी करेंगे। इस बारे में इनका कहना है कि विवाह का बंधन दो परिवारों के बीच होने वाला एक संबंध है लेकिन देश मानव सेवा सर्वोपरि है हमारे लिए है जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसका निर्वहन हम पहले करेंगे उसके बाद हम अपने परिवारिक दायित्व के बारे में सोचेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews