Satna News: सतना कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, पत्नी पर संदेह के कारण दोस्त की ली जान

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक साल पहले हुए हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। बता दें अदालत ने सबूत और गवाहों के आधार पर आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। दरअसल, एक साल पहले कम्युनिटी हॉल के पास युवक की हत्या कर दी गई थी, तब से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जिसमें चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश इंदुकांत तिवारी ने अपना फैसला सुनाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

गग्गा गौड़ की हत्याकांड

दरअसल, मामला यहोशू विलियम्स उर्फ गग्गा गौड़ की हत्याकांड का है। जब संजय कोल ने शक के आधार पर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जिसमें पता चला कि आरोपी को अपने दोस्त पर शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसका कुछ चल रहा है। वारदात वाले दिन ही यहोशू ने आरोपी की पत्नी से 10 हजार रुपए भी लिए थे। जिसे लेकर वह अपने गांव लालपुर चला गया था। उस समय उसके साथ एक नाबालिग भी था।

पुलिस ने की पुछताछ

वहीं, पुलिस ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी संजय कोल अपनी पत्नी पर संदेह करता था। साथ ही पुछताछ के दौरान इस बात का पता चला कि, वारदात की शाम संजय और नाबालिग लड़का अपने साथ यहोशू को लेकर कम्युनिटी हाल आए। जहां उसे शराब पिलाई गई और फिर डंडे सिर पर जोर से वार किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वो बेहोश हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वो वहां से फरार हो गए।

2 हजार रुपए की सुनाई जुर्माने की सजा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने अभियुक्त संजय कोल उर्फ संजू को उम्र कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार विगत 10 मार्च 2021 को यहोशू विलियम (25) का शव कम्युनिटी हॉल के पास पड़ा था। शार्ट पीएम में उसकी मौत की वजह सिर पर चोट पहुंचने के कारण होना पाया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews