बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के सतना (Satna) जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है| चित्रकूट (Chitrkoot) में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली नदी किनारे पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं, वहीं 7 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है|

जानकारी के मुताबिक, जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सती अनुसुइया मंदिर रोड पर झूरी नदी के पास एक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई| हादसे में तीन महिला श्रद्धुलों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| वहीं दो लोगों की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय हुई|

सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के फतेहपुर कोतवाली अंतर्गत सरायहार गांव के निवासी हैं| यह सभी चित्रकूट दर्शन के लिए आये थे| इस दौरान यह हादसा हो गया| घटना की सूचना मिलते ही नयागाँव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया| घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है| हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 7 हालत नाजुक बताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews